PM मोदी ने महाकुंभ का दौरा किया, त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई,प्रयागराज

pm नरेंद्र मोदी लगभग 55 लाख श्रद्धालुओ में शामिल थे जिन्होंने बुधवार दोपहर तक महाकुम्भ मेले में डुबकी लगाई

#(1) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई और माँ गंगा की पूजा भी की नरेंद्र मोदी दोपहर तक यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ मेले में डुबकी लगाने वाले 55 लाख श्रद्धालूओं में शामिल थे

#(2) पीएम मोदी सुबह करीब 10 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद अरैल घाट पहुंचे और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ नाव में सवार होकर संगम नोज़ गंगा यमुना और पैराणिक सरस्वती के संगम पर भूमि की पट्टी पर गए ! बाद में मोदी जी अकेले पानी में उतरे और मंत्र जाप किया

#(3) प्रयागराज महाकुम्भ में आकर धन्य हो गया ! संगम में स्नान एक दिव्य जुड़ाव का छड़ है और इसमें भाग लेने बाले करोडो अन्य श्रद्धालुओ की तरह में भी भक्ति की भावना से भर गया ! प्रधान मंत्री मोदी ने डुबकी लगाने के तुरंत बाद एक्स पर एक पोस्ट में कहा ” माँ गंगा सभी को शांति ज्ञान, अच्छे स्वास्थय और सद्भाव का आशीर्वाद दे ”

अधिकारियो ने बताया

दौरे के दौरान नरेंद्र मोदी जी ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया और माँ गंगा यमुना सरस्वती की पूजा की, संगम में डुबकी लगाने के बाद मोदी जी ने काला कुरता , भगवा स्टॉल और हिमाचली टोपी पहनकर पूजा की

पुजारियों ने बताया

नरेंद्र मोदी जी ने गुप्त नवरात्रि के दौरान भीष्म अस्टमी के विशेष अवसर पर डुबकी लगाई थी , जहाँ देवी दुर्गा की पूजा के साथ साथ पूर्वर्जो को भी तर्पण किया जाता है !

सूत्र

मोदी का दौरा करीबन 2 घंटे तक चला ! अधिकारियो ने दावा किया की जब मोदी जी संगम में पवित्र स्नान कर रहे थे, तब भी तीर्थ यात्रियों को हमेशा की तरह अलग अलग अस्थाई घाटों पर अनुमति दी गई थी

परियोजना

2025 के नव वर्ष में 29 जनवरी को भगदड़ के बाद मोदी की महाकुम्भ की पहली यात्रा है , पिछले साल 13 दिसंबर को इस आयोजन का दौरा किया था तब मोदी जी ने प्रयागराज के लिए 5,500 करोड़ रुपया की ,167 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था

Leave a Comment